शिवपुरी, मध्य प्रदेश।
किसानों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से “नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ” को शिवपुरी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस रथ का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता दोनों के लिए हानिकारक है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, उप संचालक कृषि श्री पान सिंह करोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव तथा सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।
यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को प्रेरित करेगा कि वे सुपर सीडर, मल्चर, स्लेशर, स्टॉ-रीपर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें और नरवाई जलाने से बचें।
संकल्प लें —
नरवाई नहीं जलाएंगे
पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता बचाएंगे
रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता
जिला जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद