निवाड़ी, मध्य प्रदेश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आज निवाड़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिले के सभी संबंधित अधिकारी, सुपरवाइजर एवं पोलिंग टीमों ने क्षेत्र का भ्रमण कर निर्वाचक नामावली से जुड़ी प्रगति और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिन बीएलओ की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उन पोलिंग बूथों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पहुंचकर फॉर्म कलेक्शन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक (Enumerator Sheet) को शत-प्रतिशत BLO App में अपलोड किया जाए, जिससे डिजिटलाइजेशन का कार्य समय से पूरा हो सके।
निरीक्षण के समय अधिकारियों ने अपने समक्ष ही संबंधित बीएलओ द्वारा ऐप में डेटा दर्ज कराकर मतदाताओं की संख्या, गणना पत्रक वितरण की स्थिति, तथा अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी भी प्राप्त की।
साथ ही निर्देश दिए गए कि—
-
बीएलओ हर मतदाता को गणना पत्रक भरने में पूर्ण सहायता प्रदान करें।
-
डेटा एंट्री एवं दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया में सटीकता और पारदर्शिता बरती जाए।
-
शत-प्रतिशत सत्यापन एवं अद्यतन के लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाए।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि SIR अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करता है, अतः कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद