लखनऊ (मवैया क्षेत्र)
लखनऊ के मवैया क्षेत्र में तेजस्वी किसान मार्ट के 10वें स्टोर एवं केंद्रीय वेयरहाउस का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सत्यनारायण भगवान की कथा एवं विधि-विधान पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय यादव (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी. प्रकाश पाण्डेय मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक केसरवानी ने की।
कार्यक्रम में सौरभ सिंह (अधिवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी युवा समिति), परून यादव (डायरेक्टर, वी एंड पी एंटरप्राइजेज), प्रेम प्रकाश पाण्डेय (अधिवक्ता) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा विकास अवस्थी (डायरेक्टर, मवैया फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, हरदोई) की विशेष मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भीखास बना दिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली खर्च कम करने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में परून यादव ने बताया कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से प्रदेशभर में एफपीओ (FPO) और स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा और मजबूत संपर्क स्थापित करने में सहायक होगी।
अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह नया स्टोर एवं केंद्रीय वेयरहाउस क्षेत्र के किसानों और उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
स्थान: उरई
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद