Home श्री खंडेलवाल वैश्य तीर्थ गुजरात प्रवासी न्यूज़ खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में चोमू नगर परिषद के समाजजनों की सशक्त भागीदारी

खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में चोमू नगर परिषद के समाजजनों की सशक्त भागीदारी

0
खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में चोमू नगर परिषद के समाजजनों की सशक्त भागीदारी

ब्यूरो रिपोर्ट : गुजरात प्रवासी न्यूज़

खंडेला (राजस्थान)
खंडेला धाम स्थित श्री खंडेलवाल वैश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में जयपुर जिले की चोमू नगर परिषद से खंडेलवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस पावन आयोजन में चोमू नगर परिषद खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर डंगायाच के नेतृत्व में शिक्षाविदों, समाज के पदाधिकारियों, महिला-पुरुष सदस्यों सहित 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महाकुंभ में सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक (सिक्किम) के कुलसचिव एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. रमेश कुमार रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रामबाबू रावत, मनोज मेठी, कृष्ण अवतार दूसाद, हनुमान डंगायाच, भगवान सहाय डंगायाच, नवल किशोर साकुनिया, राधा मोहन खंडेलवाल, कैलाश दूसाद, सीमा मेठी, सविता रावत, निर्मला डंगायाच, लता दूसाद, विशाखा दूसाद, सुशीला दूसाद, अंजू खंडेलवाल, मुन्नी डंगायाच, अंकिता डंगायाच, आशा गुप्ता, सुमन साकुनिया सहित अनेक गणमान्य समाजजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी सहभागियों ने खंडेला धाम में स्थित खंडेलवाल वैश्य समाज के 72 गोत्रों की देवियों के मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं समाज की उन्नति की कामना की। साथ ही भव्य गणेश मंदिर, शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकुंभ के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पधारे खंडेलवाल समाज के बंधुओं को शुभकामनाएं दी गईं। स्नेह मिलन कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार एवं सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। समाज के समग्र विकास, परस्पर सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

चोमू नगर परिषद से आए समाज बंधुओं ने सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को प्रोत्साहित करने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं सशक्तिकरण, तथा समाज को शत-प्रतिशत शिक्षित बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

www.gujaratpravasi.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here