Home खंडेलवाल वैश्य महासभा गुजरात प्रवासी न्यूज़ खंडेलवाल वैश्य महासभा ने गोसेवकों व वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

खंडेलवाल वैश्य महासभा ने गोसेवकों व वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

0
खंडेलवाल वैश्य महासभा ने गोसेवकों व वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

चोमू (राजस्थान):
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के तत्वावधान में गोसेवा एवं सामाजिक समर्पण को समर्पित एक प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राजस्थान के चोमू तहसील स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी प्रोफेसर (डॉ.) रमेश कुमार रावत ने चोमू शहर के गढ़ गणेश मंदिर के पास स्थित गोशाला में प्रतिदिन गोमाता की सेवा करने वाले गोसेवकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया।

प्रोफेसर रावत ने सभी सम्मानितजनों को सिक्किम के हिमालयी क्षेत्र से प्राप्त प्राकृतिक ‘ॐ’ अंकित पंचमुखी रुद्राक्ष की कंठी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि सभी रुद्राक्ष पूर्णतः प्राकृतिक एवं ओरिजिनल हैं, जो वृक्ष से स्वतः टूटकर अथवा पक्षियों द्वारा गिराए गए हैं। शिव पुराण में रुद्राक्ष की महिमा का उल्लेख मिलता है।

इस अवसर पर प्रोफेसर रावत ने रुद्राक्ष की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके धारण, पूजा-अर्चना तथा शिव पुराण में वर्णित तथ्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रुद्राक्ष धारण से होने वाले आध्यात्मिक, मानसिक एवं सकारात्मक प्रभावों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के दौरान गढ़ गणेश मंदिर के महंत विश्वनाथ शर्मा सहित बाल किशन शर्मा, कैलाश बालम, ओमप्रकाश गोयल, सावरमल महेश्वरी, संतोष शर्मा, दामोदर शर्मा, अंकित अग्रवाल, गोकुलचंद अग्रवाल, मुरारी पारीक, चोथमल सैनी, बाबूलाल पारीक, ब्रजेन्द्र शर्मा, रामबाबू झालानी, पप्पू शर्मा, शिवा राजपूत, पप्पू सैनी, अशोक शर्मा, जितेंद्र राठौर, कमला जैन, हजारीलाल शर्मा एवं शैलेंद्र विजयवर्गीय को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन पर अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूँगा वाले), मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल, प्रधान संपादक राम निरंजन खुटेटा, राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया, सह प्रभारी रामबाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेशचंद खंडेलवाल, अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, राजनांदगांव आदि प्रमुख शहरों से जुड़े समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, गुजरात प्रवासी न्यूज़
वेबसाइट: www.gujaratpravasi.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here