कानपुर, उत्तर प्रदेश
दिनांक 13 सितम्बर 2025 (शनिवार) को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस (World First Aid Day) के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कानपुर नगर द्वारा “बेसिक लाइफ सपोर्ट” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षणकार्यक्रमआयोजित किया गया।


इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं व्यावहारिक अभ्यास कराए गए –
-
दुर्घटना एवं आपदा प्रबंधन
-
हृदयघात में प्राथमिक उपचार
-
सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) तकनीक का प्रशिक्षण
-
बैंडेज और विभिन्न प्रकार के घावों की देखभाल
-
फ्रैक्चर की स्थिति में प्राथमिक उपचार
-
जलने की स्थिति (Burns) में त्वरित सहायता
-
सर्पदंश में आवश्यक कदम
-
घायलों का सुरक्षित परिवहन
-
सदमा (Shock) एवं चोकिंग की स्थिति में बचाव के उपाय
-
अन्य आकस्मिक चिकित्सीय परिस्थितियों में प्रथम प्रत्युत्तर (First Responder) के रूप में कार्य करने की प्रक्रिया
कार्यक्रम में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण का संचालन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) एवं रेडक्रॉस सोसायटी, कानपुर नगर के सचिव डॉ. आर. के. सफ्फण एवं प्रशिक्षक श्री लखन शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया कि समय पर प्राथमिक उपचार देने से जीवन बचाया जा सकता है, और समाज में हर व्यक्ति को बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी होनी चाहिए।
पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद