Home संस्था का अभियान मंडा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

मंडा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

0
मंडा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

 मंडा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री बनवारी शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुई।

चुनाव परिणामों के अनुसार सोमप्रकाश गर्ग को अध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को महासचिव तथा हरीश मालानी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही सुधीर अग्रवाल को एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के चयन पर उपस्थित उद्यमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक उद्यमियों की भागीदारी रही। इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच बाबूलाल यादव, सुमेर शेखावत, रूढ़ यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने आगामी दो वर्षों के लिए एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही एसोसिएशन के लिए एक स्थायी भवन निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा बदलते वैश्विक औद्योगिक हालात और उनके प्रभावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि मंडा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के बैनर तले इस क्षेत्र में 100 से अधिक राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां संचालित हो रही हैं, जो विभिन्न प्रकार के उत्पादों का उत्पादन कर क्षेत्र के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

अंत में सभी पदाधिकारियों को उनके परिजनों, मित्रों एवं श्याम सलोना परिवार के सदस्यों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

 गुजरात प्रवासी न्यूज़ ब्यूरो अहमदाबाद

www.gujaratpravsi.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here