कानपुर, उत्तर प्रदेश। दिनांक 21 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को डीसीपी ने स्वयं सुना और जल्द से जल्द समाधान के लिएआवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।


जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत किया गया। डीसीपी दक्षिण ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके समाधान की स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाले प्रत्येक आगंतुक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए।
स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु भी डीसीपी ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को भविष्य में समान समस्याओं का सामना न करना पड़े।
जन-सुनवाई कार्यक्रम को नागरिकों ने सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति दोनों मिलती है।
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद