Homeक्राइमवृन्दावन पुलिस की कार्रवाई : नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

वृन्दावन पुलिस की कार्रवाई : नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई—अभियुक्त आनन्द गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज; चोरी के पुराने मामलों में भी रहा है शामिल

थाना वृन्दावन पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 22 नवम्बर 2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर रमणरेती चौराहा से 40 कदम की दूरी, राम मंदिर के सामने सड़क किनारे स्थित स्थान से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनन्द पुत्र चन्द्रवीर, निवासी एदलपुर, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, आयु लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 655/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना वृन्दावन पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तारी का विवरण

  • स्थान: रमणरेती चौराहा से 40 कदम की दूरी, राम मंदिर के सामने

  • दिनांक व समय: 22.11.2025, समय 20:40 बजे

  • बरामदगी: एक नाजायज चाकू

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 655/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना वृन्दावन

  2. मु0अ0सं0 1176/2018, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

  3. मु0अ0सं0 1177/2018, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

  4. मु0अ0सं0 194/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  2. उ0नि0 अवधेश कुमार, थाना वृन्दावन

  3. है0का0 1397 रजनीश कुमार, थाना वृन्दावन

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

RELATED ARTICLES

Most Popular