Home प्रदेश ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव संपन्न

ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव संपन्न

0
ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव संपन्न

नारसन। हरिद्वार (उत्तराखंड)। विकासखंड नारसन के बीआरसी, मंगलौर में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम बीआरपी (ब्लॉक नारसन) जगमोहन राणा एवं खंड परियोजना अधिकारी मेराज अहमद के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड परियोजना अधिकारी मेराज अहमद, ब्लॉक प्राथमिक शिक्षक अध्यक्ष अरविंद सिंह तथा साने करीम सिद्दीकी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीआरपी जगमोहन राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में गाधारोना, मंगलौर, नारसन कला, लिबबरहेड़ी, लाठर देवा हूण, ढंडेरा एवं मोहम्मदपुर संकुल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में नारसन ब्लॉक काप्रतिनिधित्व करेंगे।

           

प्रतियोगिता में भाषण, सामान्य ज्ञान, नृत्य एवं मॉडल जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नृत्य प्रतियोगिता परिणाम

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहैड़ी की टीम — खुशी, मंत्सा, प्रियांशी, पलक, रितिका, जोयबा एवं सिमरन ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मॉडल प्रतियोगिता परिणाम

  • प्रथम स्थान: हिमांशु (नगला)

  • द्वितीय स्थान: शिबा (टांडा बहेड़ा)

  • तृतीय स्थान: जीविका (सुखारी खुर्द)

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परिणाम

  • प्रथम स्थान: प्रिंस कुमार (राजकीय उच्चतर माध्यमिक लिबरहैरी)

  • द्वितीय स्थान: अहमद मलिक (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला मंगलौर)

  • तृतीय स्थान: अभिजीत चौधरी (झबरेली कला)

भाषण प्रतियोगिता परिणाम

  • प्रथम स्थान: हिमांशु (पीएम श्री इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण)

  • द्वितीय स्थान: साजिया परवीन (प्राथमिक विद्यालय मंगलौर)

  • तृतीय स्थान: सबीना (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर

कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद अली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जतिन शर्मा, आलोक सिंह, आरती पवार, मीनाक्षी, नेहा परवीन, अमित सैनी, विशाल सैनी, सुभाष चंद्र एवं ठाठ सिंह उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : आलोक द्विवेदी, Gujarat Pravasi News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here