Home प्रदेश विभिन्न कारणों से 752 लाड़ली बहनों के खातों में नहीं पहुंची योजना की राशि

विभिन्न कारणों से 752 लाड़ली बहनों के खातों में नहीं पहुंची योजना की राशि

0
विभिन्न कारणों से 752 लाड़ली बहनों के खातों में नहीं पहुंची योजना की राशि

विदिशा, मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना की नवंबर माह की किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन जिले की 752 हितग्राहियों के खातों में राशि विभिन्न तकनीकी व बैंक संबंधी कारणों से जमा नहीं हो सकी। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जाँच कर विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने जानकारी दी कि भुगतान असफल होने के कारणों की गहन जाँच की गई। जाँच में सामने आया कि—

असफल भुगतानों के प्रमुख कारण

  • 500 आवेदिकाओं के आधार नंबर NPCI Mapper से de-seed पाए गए, जिसके कारण राशि उनके खातों में ट्रांसफर नहीं हो सकी।

  • 28 आवेदिकाओं के बैंक खाते ब्लॉक मिले।

  • 201 आवेदिकाओं के आधार नंबर IIN से मैप नहीं पाए गए।

  • 18 आवेदिकाओं के खाते आधार खातों से मैप नहीं पाए गए।

  • 5 आवेदिकाओं के बैंक खाते बंद पाए गए।

विभाग ने बताया कि सभी 752 प्रभावित लाड़ली बहनें अपने संबंधित परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं, जहाँ उन्हें असफल भुगतान के कारणों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

विभाग ने सभी प्रभावित हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि वे अपने बैंक में जाकर DBT (Direct Benefit Transfer) पुनः सक्रिय करवाएँ,
ताकि अगले माह से उन्हें योजना की राशि बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।

सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक हितग्राही को समय पर लाभ पहुंचे, जिसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला : जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल : गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here