Homeडॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंतीडॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान और गर्व के साथ मनाई गई

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान और गर्व के साथ मनाई गई

रुड़की (हरिद्वार): भगवानपुर क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सम्मान और गर्व के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में श्रद्धा और प्रेरणा से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य भीकम सिंह द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उन्होंने अंबेडकर जी को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों और समाजोत्थान के महान कार्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

विद्यालय के शिक्षक विश्वास कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के दौर में भी उन्होंने शिक्षा और संगठन को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उनके ज्ञान और विचारों का सम्मान आज पूरी दुनिया करती है।
इस अवसर पर शिक्षक संदीप कुमार कौशिक, राकेश कुमार, कर्मचारी प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जागृत करना रहा, जिससे वे भविष्य में एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।
रिपोर्ट: विश्वास कुमार
स्थान: हरिद्वार (रुड़की)
गुजरात प्रवासी न्यूज, हरिद्वार
RELATED ARTICLES

Most Popular