Home बड़ी ख़बरें भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, जिला मुख्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, जिला मुख्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज

0
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, जिला मुख्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज

मथुरा, उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देशहित में निरंतर कार्य कर रही है।

गोकुल विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान नेताओं ने पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया।

राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने जानकारी दी कि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव/बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे और गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों से संवाद, तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी सप्ताह भर जिले की तीनों विधानसभाओं के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

इस अवसर पर चेतन स्वरूप पाराशर, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, राजू यादव, सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, अजय परखम, अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, केरन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने किया।

रिपोर्ट / चैनल हेड: राहुल शर्मा
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

www.gujaratpravsi.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here