Homeक्राइमझांसी CGST विभाग में CBI की बड़ी कार्रवाई

झांसी CGST विभाग में CBI की बड़ी कार्रवाई

70 लाख की रिश्वत लेते IRS अधिकारी सहित 4 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने झांसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST विभाग के एक IRS अधिकारी, दो सुपरिंटेंडेंट और एक वकील को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई।

झांसी | विशेष रिपोर्ट

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने झांसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST विभाग के एक IRS अधिकारी, दो सुपरिंटेंडेंट और एक वकील को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई।

CBI सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों द्वारा एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर भारी रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने जाल बिछाया और लेन–देन के दौरान सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI ने आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से—

  • ₹1 करोड़ 60 लाख नकद

  • सोने–चांदी के आभूषण

  • महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य
    बरामद किए गए हैं।

विभाग में हड़कंप, जांच तेज

इस बड़ी कार्रवाई से CGST विभाग में हड़कंप मच गया है। CBI मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी संकेत दिए गए हैं कि जांच के दायरे में और नाम सामने आ सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ऑपरेशन भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है और प्रशासनिक तंत्र में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

RELATED ARTICLES

Most Popular