Home SIR मांट विधानसभा में SIR अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

मांट विधानसभा में SIR अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

0
मांट विधानसभा में SIR अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

मांट विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दो चरणों में सम्पन्न हुई—
पहला चरण सोनई, मांट एवं सुरीर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ भद्रवन स्थित बजरंग फार्म हाउस पर आयोजित किया गया, जबकि दूसरा चरण शेरगढ़, नौहझील एवं बाजना मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ सम्पन्न हुआ।

बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की वर्तमान प्रगति का विस्तृत विश्लेषण किया गया। सभी मण्डलों से आए पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से अभियान की स्थिति पर रिपोर्ट ली गई।
कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि—

  • नए पात्र मतदाताओं के नाम शीघ्रता से जोड़े जाएँ,

  • मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएँ,

  • मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाए,

  • प्रत्येक बूथ पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए।

बैठक में ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, वरिष्ठ नेता आर.पी. सिंह सहित विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करता है और इसमें सभी की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मांट विधानसभा में SIR अभियान को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ सफल बनाकर क्षेत्र को मतदाता सूची की दृष्टि से प्रति–उत्कृष्ट बनाया जाएगा।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here