जबलपुर, मध्य प्रदेश
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के अंतर्गत मंगलवार को जबलपुर संभाग के मंडला जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघरी में पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण और प्रविष्टि कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर डोर-टू-डोर सर्वे प्रक्रिया का अवलोकन किया और बी.एल.ओ. (BLO) द्वारा नागरिकों से भरवाए जा रहे गणना प्रपत्रों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि
चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं और अप्रासंगिक या अपात्र नामों को नियमों के अनुसार हटाया जा सके
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी गणना प्रपत्रों का वितरण, प्रविष्टि और संकलन कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशासन का लक्ष्य एक त्रुटिहीन और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करना चाहिए।
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
www.gujaratpravasi.news