Homeक्राइमथाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वारंटी अभियुक्त कन्हैयालाल गिरफ्तार

थाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वारंटी अभियुक्त कन्हैयालाल गिरफ्तार

रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सुरीर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 490/19, धारा 279/304 भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र वनवारी निवासी भगत नगरिया थाना सुरीर, मथुरा को 06 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 8:40 बजे उसके मकान ग्राम भगत नगरिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, तथा हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

थाना सुरीर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों पर नकेल कसने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular