Homeक्राइमअपराधों से बचाव हेतु स्कूल की छात्राओं को किया गया जागरूक

अपराधों से बचाव हेतु स्कूल की छात्राओं को किया गया जागरूक

पुलिस ने चौपाल लगाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सुरीर (मथुरा)। कस्बा सुरीर में थाना पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रवलदुता सिंह व महिला कांस्टेबल दीपाली शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल्स ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस की मदद लें। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 1090 महिला पावर लाइन
📞 181 महिला हेल्पलाइन
📞 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 102 गर्भवती महिलाओं हेतु हेल्पलाइन
📞 1930 साइबर हेल्पलाइन

उन्होंने कहा कि जागरूकता और तत्परता से ही अपराधों को रोका जा सकता है। पुलिस हर समय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

📰 रिपोर्ट — मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

RELATED ARTICLES

Most Popular