Home क्राइम ग्राम चिल्संडा में नाबालिग से लव जिहाद का मामला उजागर

ग्राम चिल्संडा में नाबालिग से लव जिहाद का मामला उजागर

0
ग्राम चिल्संडा में नाबालिग से लव जिहाद का मामला उजागर

 फर्रुखाबाद। दिनांक 31 अक्टूबर 2025।
थाना मेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिल्संडा में एक लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदू जाटव समाज के रामशंकर पुत्र शीशराम की नाबालिग पुत्री को ग्राम के ही मुस्लिम समाज के युवक शाहबाज पुत्र दौलतशेर ने दिनांक 30 और 31 अक्टूबर की दरम्यानी रात को फुसलाकर भगाया और उसे धमकाकर शारीरिक शोषण किया।

ग्रामवासियों की सतर्कता और तत्परता से आरोपी के घर से पीड़िता को बरामद कर लिया गया। इस दौरान लड़की को भगाने में सहयोग करने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विहिप गौरक्षा विभाग के नूतन चतुर्वेदी, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश जी, कायमगंज नगर संयोजक आदेश शाक्य, सह संयोजक हरिओम शर्मा, विद्यार्थी प्रमुख प्रथम गुप्ता, शिवम दीक्षित तथा शिव शक्ति अखाड़ा के जिला सेनापति प्रभात जी सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

इन सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जिले के आला पुलिस अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, कल सभी संगठन कार्यकर्ता पीड़िता के पिता के साथ कायमगंज क्षेत्राधिकारी से मिलकर, आरोपितों पर मिसाल बनने वाली कार्रवाई की मांग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here