Homeक्राइमसाइबर सेल मथुरा ने ठगी के शिकार युवक को दिलाई राहत, वापस...

साइबर सेल मथुरा ने ठगी के शिकार युवक को दिलाई राहत, वापस कराए 90 हजार रुपये

मथुरा। जनपद मथुरा की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगी के शिकार युवक के 90 हजार रुपये वापस कराए। जानकारी के अनुसार ग्राम नगला उदय सिंह, थाना बल्देव निवासी सूरज कुमार के खाते से अज्ञात साइबर ठग ने खुद को परिचित बताकर यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 आशीष मलिक के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैंक व मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

साइबर सेल ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक या एटीएम की जानकारी साझा न करें। कस्टमर केयर नम्बर हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

टीम की इस सराहनीय कार्यवाही से आवेदक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

RELATED ARTICLES

Most Popular