Home खेल हरिद्वार यूनिवर्सिटी में तृतीय सीनियर खो-खो जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में तृतीय सीनियर खो-खो जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ

0
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में तृतीय सीनियर खो-खो जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी में तृतीय सीनियर खो-खो जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एस.के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो वाइस चांसलर आदेश आर्य, वाइस चांसलर धर्मेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित चौहान और कर्नल डी.एस.यादव उपस्थित रहे।

अध्यक्ष एस.के. गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी में लगातार खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। यहां के खिलाड़ी जिला ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं।

जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव चैंपियन सूरज रोड ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता से 15 बालक और 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (नैनीताल) के लिए किया गया है।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक वर्ग

  • प्रथम स्थान – चैंपियन स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की

  • द्वितीय स्थान – डीसीएस चिल्ड्रन स्कूल

  • तृतीय स्थान – चैंपियन क्लब हरिद्वार

बालिका वर्ग

  • प्रथम स्थान – क्वांटम यूनिवर्सिटी

  • द्वितीय स्थान – मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की

  • तृतीय स्थान – आरएमएस क्लब रुड़की

कार्यक्रम में जिला खो-खो एसोसिएशन अध्यक्ष जहीर अहमद, गौरव शर्मा, रजनीश सैनी, चंचल रोड, आशीष सैनी, अभिषेक रोड, सैम, चयन समिति प्रभारी दीपिका गोस्वामी, कोच पंकज सैनी, तनु शर्मा और अर्श सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार-अहमदाबाद

www.gujaratpravasi.news/www.gujaratpravasi.com

cont…8141022666

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here