Home प्रदेश कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन महाकाल 2.0, भूमाफिया और सफेदपोश अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन महाकाल 2.0, भूमाफिया और सफेदपोश अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

0
कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन महाकाल 2.0, भूमाफिया और सफेदपोश अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

   📍 कानपुर

कानपुर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल 2.0 की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत भूमाफिया, सफेदपोश अपराधी, जालसाज और दबंग तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने एक समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों पर दो से अधिक शिकायतें दर्ज होंगी, उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।यह अभियान कानपुर में अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन में पुलिस पर विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 संवाददाता: किशोर मोहन गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़,        कानपुर-अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here