Home प्रदेश कानपुर पुलिस आयुक्त ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

कानपुर पुलिस आयुक्त ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

0
कानपुर पुलिस आयुक्त ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

   📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश | 15 सितम्बर 2025

कानपुर नगर पुलिस आयुक्त ने आज बड़े चौराहे एवं हैलट अस्पताल क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान मार्गों पर संचालित ई-रिक्शाओं में लगे QR कोड की जांच की गई। हैलट अस्पताल आने-जाने वाली एम्बुलेंस के सुगम आवागमन हेतु पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक व्यवस्था का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का जाम या अतिक्रमण न हो।

रूट निर्धारण एवं यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही जारी किए गए। निरीक्षण में DCP ट्रैफिक, ADCP ट्रैफिक तथा यातायात निरीक्षक भी मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

रिपोर्टर: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here