Home जीवन मंत्र रक्षाबंधन कानपुर नगर – पुलिस लाइन में उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

कानपुर नगर – पुलिस लाइन में उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

0
कानपुर नगर – पुलिस लाइन में उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

कानपुर नगर
रिज़र्व पुलिस लाइन में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीसीपी लाइन महेश कुमार एवं रिज़र्व इंस्पेक्टर चंद प्रताप सिंह सहित पुलिस विभाग केअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पुलिस प्रशिक्षुओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे, पारस्परिक विश्वास एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस पावन पर्व ने न केवल रक्षा के संकल्प को दोहराया, बल्कि पुलिस बल और नागरिकों के बीच सहयोग और स्नेह के रिश्ते को और मजबूत किया।

उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस आयोजन में सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता एवं सम्मान के महत्व को पुनः रेखांकित किया।

संवाददाता – किशोर मोहन गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, कानपुर-अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here