Homeप्रदेशकलेक्टर एच.बी. शर्मा को भावभीनी विदाई

कलेक्टर एच.बी. शर्मा को भावभीनी विदाई

निवाड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

  📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

निवाड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री एच.बी. शर्मा की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह आयोजित किया गया।कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री एच.बी. शर्मा की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने उन्हें श्रीरामराजा मंदिर का चित्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम अनुराग निगवाल, डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

श्री शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से मिले स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताया और सभी को धन्यवाद दिया।

समारोह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने उन्हें श्रीरामराजा मंदिर का चित्र, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी। उन्होंने श्री शर्मा की कार्यकुशलता और ईमानदारी की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि उन्हें निवाड़ी जिले में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों से जो स्नेह और सम्मान मिला, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। अंत में उन्होंने सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

✍️ रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
📺 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

RELATED ARTICLES

Most Popular