Homeगौ रक्षक सेनाब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के आगरा मंडल मीडिया प्रभारी बने...

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के आगरा मंडल मीडिया प्रभारी बने गौ पुत्र राहुल शर्मा

📍आगरा।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज के निर्देश एवं गौ माता के आशीर्वाद से राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने आज दिनांक 3 सितम्बर 2025 को गौ पुत्र राहुल शर्मा को आगरा मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा की नियुक्ति से आगरा मंडल में गौ सेवा व गौ रक्षा की मुहिम और अधिक सशक्त होगी। साथ ही समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से गौ माता एवं सनातन धर्म की खबरों को उचित स्थान दिलाने में सहयोग मिलेगा।

गौरतलब है कि आज देशभर में पत्रकारिता से लाखों लोग जुड़े हैं, किन्तु गौ माता और सनातन धर्म से संबंधित समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले बहुत कम हैं। संत समाज का मानना है कि जो गौ माता और सनातन धर्म से प्रेम करते हैं, वे सदैव सुख और समृद्धि प्राप्त करते हैं।

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने देशभर में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ सेवा और संरक्षण का कार्य किया है। संगठन का आह्वान है कि समाज मिलकर सहयोग करे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मुहिम को सफल बनाए।

✍ संवाददाता – संगीता यादव
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा / अहमदाबाद

RELATED ARTICLES

Most Popular